Arvind Kejriwal

फ़ोटो: TOI

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त राशन के साथ 1950 इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों को चलाने का लिया फैसला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त राशन की योजना को बढ़ाने का फैसला किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मौसम और लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें खरीदी गई हैं। आज हुई कैबिनेट बैठक के दौरान हमने 1950 बसें खरीदने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2024 तक दिल्ली की सड़कों पर 11,910 बसें चलेंगी।

बुध, 29 जून 2022 - 06:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Arvind Kejriwal, Delhi, electric bus, free food

Courtesy: Amar ujala

Free Food Delivery

फोटो: Navbharat times

जम्मू की पूजा मुफ्त में कोरोना मरीजों को दे रही हैं खाना

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण देशभर के लोग एकजुट होकर मदद कर रहे हैं। जम्मू निवासी पूजा गंडोत्रा को कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा। अब वो घर से खाना बनाकर कोरोना संक्रमितों, उनके परिजनों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को खुद जाकर डिलीवरी करती हैं और हर दिन करीब 30 से ज्यादा मरीजों को मुफ्त खाना पहुंचा रही हैं। इस नेक काम की शुरुआत उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू की है।

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 03:35 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: jammu, Pooja Gandotra, free food, COVID-19 Patient, Corona Warriors

Courtesy: Dainik Bhaskar