PM Modi

फोटो: Getty Images

पीएम मोदी ने नमामि गंगे परियोजना को दान की लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार की प्रीजी मनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पुणे में एक कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद इनाम की राशि नमामि गंगे परियोजना के लिए दान करने की घोषणा की। पीएम मोदी ने इसे "यादगार क्षण" बताते हुए कहा, "मैंने पुरस्कार राशि नमामि गंगे परियोजना को दान करने का फैसला किया है। मैं इस पुरस्कार को देश के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करना चाहता हूं।" उन्होंने लोकमान्य तिलक को पुष्पांजलि अर्पित की।

मंगल, 01 अगस्त 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, lokmanya tilak national award, prize money, donate, Namami Gange project

Courtesy: Aajtak News

Infosys

फोटो: Latestly

नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति ने तिरुपति मंदिर में दान किया 1.50 करोड़ रुपये का सोने का शंख और कछुए की मूर्ति

नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने तिरूपति बालाजी मंदिर में बड़ा दान दिया। 18 जुलाई को नारायण और सुधा ने मंदिर को 2 किलोग्राम से अधिक वजन का एक सोने का शंख और एक सोने की कछुए की मूर्ति दान की। कछुए की मूर्ति और शंख दोनों को विशेष रूप से स्वामी अम्मावर के अभिषेक के लिए उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सुधा मूर्ति भी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट के सदस्यों में से एक हैं।

मंगल, 18 जुलाई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tirupati, infosys founder, narayana murthy, sudha murty, donate, golden conch, tortoise idol

Courtesy: Navbharat Times