उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की घोषणा कहा- "यमुनोत्री धाम" के कपाट मई 3 को खुलेंगे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि "यमुनोत्री धाम" के कपाट मई 3 को खुलेंगे, और कहा कि सभी को सुखद और भक्तिमय चार धाम यात्रा की शुभकामनाएं। इसको लेकर मां गंगा की उत्सव डोली मई 2 को मुखवा मुखीमठ से सुबह 12.15 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। रात्रि के समय बाबा भैरव मन्दिर में मां गंगा मैया की उत्सव डोली विश्राम करेगी। इसके बाद मई 3 को मां गंगा के कपाट विधि विधान से वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ खोल दिये जायेंगे।
Tags: yamunotri, Uttrakhand, Ganga
Courtesy: News18
आज से 6 महीनो के लिए बंद हो गए यमुनोत्री और केदारनाथ मंदिर के पट
केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट नवंबर 6 को अगले छह महीने तक बंद हो गए। उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने इस बात की जानाकरी दी है। अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ मंदिर के द्वार भी नवंबर 20 को बंद हो जायेंगे। केदारनाथ के कपाट बंद करने का धार्मिक समारोह आज संपन्न होने के बाद एक पालकी ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना होगी। इसी तरह जानकी चट्टी के पास खरसाली गांव के लिए देवी यमुना की पालकी रवाना होगी।
Tags: Kedarnath Temple, yamunotri, close for winters
Courtesy: Amar Ujala News