Border

फ़ोटो: ABP News

नेपाल पुलिस ने लुंबिनी इलाके में हथियारों के साथ तीन भारतीय नागरिकों को किया गिरफ्तार

नेपाल पुलिस ने लुंबिनी इलाके में हथियारों के साथ तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल से संदिग्ध अवस्था में कुछ लोग आ रहे थे। उसका पीछा किए जाने पर लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका वार्ड नंबर छह के बस पार्क के पास मोटरसाइकिल एक बैल से टकरा गई। गिरफ्तार लोगों में से मेंहदी हुसैन उर्फ चिनक की कमर से एक पिस्तौल, केएफ 9 एमएम की दो गोलियां और चाकू भी बरामद हुआ है।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 03:37 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nepal, India, Crime, weapon, Lumbini

Courtesy: Jagran

Lawrence Bisnoi

फ़ोटो: DNA India

IB ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में प्रयुक्त हथियारों को लेकर लॉरेंस बिश्नोई से की पूछताछ

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में आईबी ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से कई घंटे पूछताछ की। मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को लेकर लारेंस  से पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मूसेवाला की हत्या में जिन आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है वैसे तो आतंकी भी नहीं रखते हैं। हथियारों के इस्तेमाल को देखते हुए आईबी को जांच में लगाया गया है। लारेंस बिश्नोई के गिरोह में करीब 700 शूटर हैं।

शुक्र, 03 जून 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Siddhu moosewala, IB, weapon

Courtesy: Amar ujala

America

फ़ोटो: Zee News

अमेरिका बढ़ाएगा भारत से सैन्य सहायता, 3800 करोड़ रुपये की करेगा मदद

अमेरिका भारत को 500 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3800 करोड़ रुपये की सैन्य सहायता देने पर विचार कर रहा है। अगर भारत को ये रकम मिलती है तो वह इजरायल और इजिप्ट के बाद अमेरिका से सबसे बड़ी सैन्य सहायता पाने वाला देश बन जाएगा। पिछले एक दशक में भारत ने रूस से 25 अरब डॉलर के सैन्य साजोसामान खरीदे हैं, जबकि अमेरिका से 4 अरब डॉलर के हथियार ख़रीदे हैं।

बुध, 18 मई 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, India, Military, weapon

Courtesy: News18

Asaduddin Owaisi

फोटो: ABP News

जेड कैटेगरी की सुरक्षा नही बल्कि बुलेट प्रूफ कार और हथियार चाहिए:असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही जेड कैटेगरी की सुरक्षा लेने से मना कर दिया है। उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर वह दिल्ली में अपने लिए बुलेट प्रूफ गाड़ी और एक हथियार की मांग करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जिन कट्टरपंथी लड़कों ने यह हमला किया है। उन पर यूएपीए क्यों नहीं लगाया गया।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Asaduddin Owaisi, Security, bulletproof vehicle, weapon

Courtesy: Aaj Tak