फोटो: Amrit Vichar
विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 की मेजबानी करेगा वाशिंगटन डीसी
आयोजक आर्ट ऑफ लिविंग ने घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिकी राजधानी में चौथा विश्व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। ऐतिहासिक नेशनल मॉल में सितंबर 29 से अक्टूबर 1 तक तीन दिवसीय मेगा इवेंट में कई विश्व नेताओं और दुनिया भर के सैकड़ों और हजारों लोग हिस्सा ले सकते है। विश्व संस्कृति महोत्सव के पिछले तीन संस्करण का आयोजन बेंगलुरु (2006), बर्लिन (2011) और नई दिल्ली (2016) में किया गया था।
Tags: America, host, world culture festival 2023
Courtesy: The Print
फोटो: Google
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन पोलैंड में करेंगे नाटो सहयोगियों से मुलाक़ात
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के लिए अमेरिकी और नाटो समर्थन को मजबूत करने के लिए पोलैंड में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगियों से मिलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के शुक्रवार को एक साल पूरा होने पर देश के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए उन्होंने यूक्रेन की अघोषित यात्रा करने के एक दिन बाद यह विकास किया है।
Tags: America, Joe BIden, Meet, eastern nato allies
Courtesy: Jagran News
फ़ोटो: Indiatoday
अमेरिका:पहली हिंदू महिला सांसद तुलसी गबार्ड ने बाइडेन की पार्टी से दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी से आने वाली अमेरिका की पहली हिंदू महिला सांसद तुलसी गबार्ड ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यहीं नहीं, उन्होंने पार्टी के आलाकमान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए नस्लीय भेदभाव होने की बात कही है। तुलसी ने ट्वीट कर लिखा की मैं आज की डेमोक्रेटिक पार्टी में नहीं रह सकती क्योंकि… read-more
Tags: Joe BIden, Tulsi gabbard, Democratic Party, America
Courtesy: Aajtak
फोटो: Punjab Kesari
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया '2024 से पहले यूपी की सड़कों को अमेरिका से भी अच्छा बनाने का दावा
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश को 8,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का उपहार देते हुए कहा कि राज्य की सड़कों को 2024 से पहले अमेरिका से बेहतर बनाया जाएगा। गडकरी ने कहा, "2024 से पहले उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बनाना है। इसके लिए मोदी सरकार आने वाले दिनों में यूपी के लिए पांच लाख करोड़ रुपए मंजूर करने जा रही है।"
Tags: Nitin Gadkari, Government, Roads, America, Uttar Pradesh
Courtesy: ABP News
फ़ोटो: Hindustan times
भारत जहां से तेल खरीदना चाहेगा, वहां से खरीदेगा - अमेरिका में बोले हरदीप सिंह पुरी
अमेरिका दौरे पर भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल खरीद के सवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, अपने नागरिकों की ईंधन जरूरतों को पूरा करना भारत सरकार का नैतिक कर्तव्य है। भारत जहां से भी तेल खरीदना चाहेगा, वहां से खरीदना जारी रखेगा। बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस बयान का इशारा रूस से तेल खरीद की तरफ है।
Tags: America, Russia, Hardip puri, Crude Oil
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: the economic times
अब गांजा रखने वालों को नहीं जाना होगा जेल, राष्ट्रपति बाइडेन का फैसला: अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश में नशीला पदार्थ "गांजा" मारीजुआना को लेकर बड़ी घोषणा की है, जिसके तहत अब गांजा को एक तरीके से कानूनी छूट दे दी गई है। एक सभा में बाइडेन ने घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला मेरी उस सोच को दर्शाता है कि गांजा का इस्तेमाल या उसे रखने पर किसी को जेल नहीं होनी चाहिए। यानी कि अब देश में गांजा रखने वालो को जेल नहीं होगी।
Tags: Joe BIden, Marijuana, America, Legal
Courtesy: Indiatv
फ़ोटो: Indiatoday
'पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करें...' यूएस ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रेवल एडवाइज़री
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने विश्व भर में अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें पाकिस्तान की यात्रा सोच समझकर करने कहा गया है। वहीं, अमेरिका ने अपने नागरिकों से आग्रह किया है कि, आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं के कारण पाकिस्तान के बलूचिस्तान और पूर्व संघ शासित कबायली क्षेत्र समेत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की यात्रा नहीं की जाए। बता दें कि यह ट्रैवल एडवाइजरी स्तर-तीन की है जिसमें जान का जोखिम होने पर चेताया जाता है।
Tags: America, Pakistan, American Citizens, Travel Advisory
Courtesy: Zeenews
फ़ोटो: Indiatimes
अमेरिका: भारतीय परिवार का अपहरण कर हत्या, आठ महीने की बच्ची समेत 4 शव बरामद
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय परिवार के साथ अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने जानकारी दी है कि कुछ दिनों पहले जिस परिवार का अपहरण किया गया था अब उन सभी लोगों के शव ग्रामीण इलाके से बरामद किए गए है। मृतकों में 8 महीने की बच्ची आरोही, मां 27 वर्षीय जसलीन कौर, पिता 36 वर्षीय जसदीप सिंह और बच्चे के चाचा 39 वर्षीय अमनदीप सिंह शामिल हैं।
Tags: Indian family, America, murder, Kidnapped
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: Jagran
डेढ़ महीने में अमेरिका से कार चलाकर जालंधर पहुंचा शख्स, पाकिस्तान में मिला भरपूर प्यार
अमेरिका में रहने वाले लखविंदर सिंह ने कोरोना काल के दौरान बनी अपनी एक ख्वाइश को आखिरकार पूरा कर ही लिया है। उन्होंने अपनी कार से डेढ़ महीने में यूएसए से भारत के जालंधर की यात्रा पूरी की है। उनका कहना है कि, उन्हें पाकिस्तान में भरपूर प्यार मिला है। लखविंदर बताते है कि, उन्होंने लगभग 20000 किलोमीटर की यात्रा की है और वह पेरिस, जर्मनी, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रिया, हंगरी, तुर्की, ईरान और पाकिस्तान होते हुए भारत पहुंचे है।
Tags: America, India, car tour, Jalandhar
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: The weekly mail
फ्लोरिडा तट से टकराया "इयान" तूफान, 240 किलो प्रति घंटे थी रफ्तार: अमेरिका
इयान तूफान सितंबर 29 की सुबह 240 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से अमेरिका के फ्लोरिडा दक्षिण पश्चिमी तट से टकराया। विनाशकारी प्रवृत्ति का यह तूफान इतना भयानक है कि फ्लोरिडा में भारी नुकसान हुआ है। तूफ़ान के कारण कई कारें बह गई। वहीं, अमेरिका में नेशनल वेदर सर्विस के निदेशक केन ग्राहम ने कहा कि यह तूफान विशालकाय बनने जा रहा है, जिसके बारे में हम आने वाले कई सालों तक बात करेंगे।
Tags: Ian cyclone, America, Disaster, wheather
Courtesy: NDTV