Supreme-Court

फोटो: Latestly

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की भ्रष्टाचार मामले में डीके शिवकुमार के खिलाफ जांच पर सीबीआई की चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने आज भ्रष्टाचार के एक मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच पर अंतरिम रोक लगाने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने मामले में उच्च न्यायालय के 10 फरवरी के आदेश के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हस्तक्षेप नहीं करेगा। 

सोम, 31 जुलाई 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Supreme Court, dismisses, CBI Plea, DK Shivkumar

Courtesy: Amar Ujala News