Hazipur Firing

फोटो: Free Press Journal

बेगूसराय वाली घटना हाजीपुर में दोहराई गई, बाइक सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग

बिहार में बेगूसराय के बाद अब हाजीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने शहर में ब्लाइंड फायरिंग की है। इससे शहर में दहशत फैल गई है। बदमाशों ने कई राउंड की फायरिंग की है, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को वहां खाली खोखे बरामद हुए है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलर्ट जारी कर नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 07:10 PM / by रितिका

Tags: Begusarai, Hazipur, Firing, Bihar

Courtesy: AajTak News

begusarai shooting case

फोटो: The Economic Times

बेगूसराय में शूटर्स मामले में सात पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

बिहार के बेगूसराय में शूटर्स द्वारा गोलियां चलाए जाने के मामले में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस ने मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जगह जगह छापेमारी कर रही है। बता दें कि आरोपियों द्वारा गोली चलाए जाने के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस मामले पर राजद और बीजेपी भी आमने सामने हो गई है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Bihar news, Begusarai, Shooting

Courtesy: ABP Live

Begusarai firing

फ़ोटो: jansatta

बेगूसराय में बदमाशों से 6 जगहों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत व 8 घायल

बिहार के बेगूसराय में सितंबर 13 को बाइक सवार दो बदमाशों ने एनएच 28 और 31 में 6 अलग अलग जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस फायरिंग में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि करीब 8 लोग घायल है जिन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिटी एसपी योगेंद्र कुमार के बदमाशों ने करीब 4 घंटे तक फायरिंग की है और दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी की गई है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 12:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Begusarai, Firing, Death, Bihar

Courtesy: Aajtak