Umesh-Yadav

फोटो: Latestly

74 साल की उम्र में हुआ तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता तिलक यादव का निधन

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने पिता को खो दिया है। उमेश के पिता तिलक यादव का देहांत 74 साल की उम्र में हो गया। उन्होंने बुधवार 22 फरवरी को शाम करीब साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली। उमेश के पिता पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लम्बे समय से एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। हालत में सुधार नहीं होने पर तिलक यादव को उनके घर मिलन चौक खापरखेड़ा लाया गया। 

गुरु, 23 फ़रवरी 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: indian cricketer umesh yadav, Father, passed away, Nagpur

Courtesy: Enavabharat