Accident

फोटो: Latestly

धुले में भीषण सड़क दुर्घटना में हुई 10 लोगों की मौत: 20 से अधिक घायल: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के धुले जिले में आज राजमार्ग पर एक ट्रक के एक होटल में घुस जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी से 300 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित धुले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के पास सुबह करीब 10.45 बजे हुई। ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद उसके चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया।

मंगल, 04 जुलाई 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: accident, Dead, Injured, truck rams into hote, dhule, Maharashtra

Courtesy: Jagran News