Accident

फोटो: ETV Bharat

मंडी में वाहन खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, चार अन्य घायल: हिमाचल प्रदेश

एक दुखद घटना में, जुलाई 13 की रात हिमाचल प्रदेश के रात मंडी जिले एक वाहन के खाई में गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह हादसा जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर उस वक्त हुआ जब वाहन सुंदरनगर से आ रहा था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शुक्र, 14 जुलाई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, accident, Vehicle, falls into gorge, Mandi

Courtesy: Divya Himachal

Bus Accident

फोटो: Latestly

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर में छह लोगों की मौत, दो घायल

एक दुखद घटना में, आज सुबह गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक कार और बस के बीच टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस स्टेशन इलाके के पास NH 9 पर लालकुआं से दिल्ली जाने वाली लेन पर हुआ। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शव कार में बुरी तरह फंस गए और पुलिस अधिकारियों को उन्हें बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

मंगल, 11 जुलाई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: accident, delhi meerut expressway, car bus collision

Courtesy: Aajtak News

SRK

फोटो: Latestly

अमेरिका में हुई शाहरुख खान की नाक की सर्जरी

संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। घटना के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार की छोटी सर्जरी हुई है। शूटिंग के दौरान अभिनेता की नाक में चोट लग गई। अब, वह मुंबई वापस आ गए हैं। डॉक्टरों ने उनकी टीम को सूचित किया कि चिंता की कोई बात नहीं है और रक्तस्राव को रोकने के लिए उन्हें छोटी सर्जरी करने की आवश्यकता है।

मंगल, 04 जुलाई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shahrukh Khan, surgery, US, accident

Courtesy: Navbharat Times

Accident

फोटो: Latestly

धुले में भीषण सड़क दुर्घटना में हुई 10 लोगों की मौत: 20 से अधिक घायल: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के धुले जिले में आज राजमार्ग पर एक ट्रक के एक होटल में घुस जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी से 300 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित धुले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के पास सुबह करीब 10.45 बजे हुई। ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद उसके चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया।

मंगल, 04 जुलाई 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: accident, Dead, Injured, truck rams into hote, dhule, Maharashtra

Courtesy: Jagran News

Kishtwad

फोटो: Latestly

पकल डल प्रोजेक्ट क्रूजर दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत: किश्तवाड़

किश्तवाड़ के डांगदुरु बांध स्थल पर पकल दुल परियोजना के एक क्रूजर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों के मारे जाने और एक के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "किश्तवाड़ में डांगदुरु बांध स्थल पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना हुई। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है। घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित… read-more

बुध, 24 मई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kishtwar, cruiser vehicle, pakal dul project, accident

Courtesy: DNA India

Adah Sharma

फोटो: India TV News

जान से मारने की धमकियों के बीच हुआ केरला स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा का एक्सीडेंट

केरल स्टोरी की अभिनेत्री अदा शर्मा का मई 14 को कथित तौर पर एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। रिपोर्टों के मुताबिक निर्देशक सुदीप्तो सेन भी घायल हो गए हैं। केरला स्टोरी की टीम को करीमनगर में हिंदू एकता यात्रा में शामिल होना था, लेकिन एक दुर्घटना के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। अदा ने ट्वीट किया, "मैं ठीक हूं दोस्तों, कुछ भी गंभीर नहीं है, कुछ भी बड़ा नहीं है, लेकिन चिंता के लिए धन्यवाद… read-more

सोम, 15 मई 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: The Kerala Story, actress adah sharma, accident, Death Threats

Courtesy: ABP Live

high tension wire

फोटो: The Hindu

बहराइच में हादसा, जुलूस के दौरान करंट लगने से पांच की मौत, सीएम ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा इलाके में अक्टूबर नौ की सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने के दौरान करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लाग झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जुलूस निकालने के दौरान तब हुआ जब जुलूस के ठेले पर लगा डंडा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया है।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Yogi Adityanath, Uttar Pradesh., accident, Death

Courtesy: NDTV News

Vande Bharat Train

फोटो: Hindustan Times

मुंबई-गांधीनगर मार्ग पर भैंसों के झुंड से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई नई लॉन्च हुई वंदे भारत एक्सप्रेस

मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज सुबह करीब 11.15 बजे वटवा स्टेशन से मणिनगर स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर भैंसों के झुंड के आने से दुर्घटना का शिकार हो गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना से इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भैसों के शवों को हटाने के बाद (8 मिनट के भीतर) ट्रेन चली और गांधीनगर में समय पर पहुंच गई। 

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 06:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mumbai gandhinagar, Vande Bharat Express, accident, buffaloes

Courtesy: India TV

bus accident

फोटो: The News Mirchi

झारखंड में बस हुई एक्सिडेंट का शिकार, छह लोगों की मौत

झारखंड के हजारीबाग के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से नीचे सेवाने नदी में गिर गई, जिसके बाद छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 50 लोग घायल हुए है। हादसे के बाद प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे पर दुख जताया है। हादसे के घायलों का इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है। 

शनि, 17 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: CM Hemant Soren, Hemant Soren, Jharkhand, accident

Courtesy: NDTV News

accident

फोटो: India TV News

जम्मू में बस खाई में गिरी, 11 की हुई मौत

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बस खाई में गिर गई है। हादसे में 11 लोगों की मौत और आठ लोग घायल हुए है। पुलिस और सेना जानकारी मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ये हादसा तब हुआ है जब पुंछ जिले के सौजिंया से बस मंडी की तरफ जा रही थी। बता दें कि हाल ही में जम्मू में कई बस हादसे हुए है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: J&K, punch, accident, Jammu and Kashmir

Courtesy: AajTak News