Land Slide

फोटो: Nai Dunia

भूस्खलन के कारण गंगोत्री राजमार्ग का एक हिस्सा धंस गया, डायवर्ट किया गया यातायात: उत्तराखंड

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लिसा डिपो में वन विभाग कार्यालय के पास आज भूस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा टूट गया। राजमार्ग टूटने से वाहनों की आवाजाही में रूकावट आ गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया, सड़क का लगभग 60 मीटर का हिस्सा धंस गया है और यह इलाका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली हवाई पट्टी के करीब है। अधिकारियों के मुताबिक भूस्खलन का कारण पास में स्थित टिहरी बांध को बताया जा रहा है।

शनि, 05 अगस्त 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, gangotri highway portion caves, landslide, traffic diversion

Courtesy: Punjab Kesari