Dandia

फोटो: Wikimedia

नवरात्रि के दौरान मुंबई में आधी रात तक खेला जा सकेगा डांडिया, एकनाथ शिंदे सरकार ने दी इजाजत

महाराष्ट्र सरकार ने आयोजकों को नवरात्रि उत्सव के सभी तीन दिनों - शनिवार, रविवार और सोमवार के दौरान आधी रात तक गरबा या डांडिया आयोजित करने की अनुमति दी है। बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने पत्र लिखकर एकनाथ शिंदे सरकार से डांडिया का समय बढ़ाने की मांग की थी। मांग को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार ने समय सीमा रात 10 बजे से बढ़ाकर आधी रात तक करने का फैसला किया। 

शुक्र, 20 अक्टूबर 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dandiya, played, midnight, Mumbai, Navratri, eknath shinde governme

Courtesy: India TV News

Delhi Goverment

फोटो: India TV

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दी दुर्गा पूजा, रामलीला समारोहों के दौरान आधी रात तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 22 को दुर्गा पूजा और रामलीला समारोहों के दौरान आधी रात तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की विशेष छूट दे दी है। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत है. सीएमओ ने यह भी कहा कि फाइल दिल्ली के उपराज्यपाल को भेज दी गई है। यह घोषणा केजरीवाल द्वारा लव कुश रामलीला समिति के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के एक दिन बाद आई है।

शनि, 23 सितंबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, CM Arvind Kejriwal, allows loudspeakers, midnight, Durga Puja, Ramlila

Courtesy: Jagran News