Maman Khan

फोटो: ETV Bharat

नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक मम्मन खान को मिली अंतरिम जमानत

हरियाणा की एक अदालत ने अक्टूबर 3 को कांग्रेस विधायक मम्मन खान को अंतरिम जमानत दे दी, जिन्हें 31 जुलाई की नूंह हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक वह 18 अक्टूबर तक जमानत पर बाहर रहेंगे। इससे पहले 30 सितंबर को कांग्रेस नेता को नूंह की एक अदालत ने दो मामलों में जमानत दे दी थी। खान को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

बुध, 04 अक्टूबर 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: nuh violence, congress mla mamman khan, interim bail, Haryana Court

Courtesy: ABP Live