BMW ने लॉन्च की अपनी पहली हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील वाली इलेक्ट्रिक कार
लग्जरी कार निर्माता BMW ने नई इलेक्ट्रिक SUV BMW iX को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह कार फुल चार्ज होने पर 483 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। नई BMW कार में डबल इलेक्ट्रिक मोटर दी गयी है जिससे कार महज 4.6 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। BMW ने पहली बार किसी कार में हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील दिया है।