
फोटो: The Indian Express
अभिनेता अर्जुन कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के ज़रिये साझा की जानकारी
बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिये साझा की। अर्जुन ने कहा, "मैं ठीक महसूस कर रहा हूँ। मेरे लक्षण एसिम्पटोमैटिक है और डॉक्टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।" अर्जुन कपूर की रिपोर्ट सितंबर 6 की सुबह आयी जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव हैं, वैसे अभी तक मलाइका ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की पुष्टि नहीं की है।