अडानी ग्रुप और फ्लिपकार्ट के बीच हुआ बड़ा समझौता
फ्लिपकार्ट ने लॉजिस्टिक्स और डेटा केंद्र क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अडानी समूह के साथ एक कमर्शियल साझेदारी की है। इससे लगभग 2,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वहीं इस साझेदारी के तहत अडानी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड द्वारा मुंबई में अपने आगामी लॉजिस्टिक हब में 5.34 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले गोदाम का निर्माण किया जाएगा। यह गोदाम अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा, जिसे 2022 के तीसरी तिमाही में चालू किया जा सकता है।