आगामी मालाबार नौसेना युद्धाभ्यास में भाग लेगा ऑस्ट्रेलिया
इस बार होने वाले मालाबार नौसेना युद्धाभ्यास में भारत, जापान, अमेरिका के साथ ऑस्ट्रेलिया भी हिस्सा लेने वाला है। पहली बार नौसेना अभ्यास इन चार देशों के स्क्वॉड के रूप में किया जाएगा। भारत ने टोक्यो में विदेश मंत्रियों की वार्ता के बाद ऑस्ट्रेलिया को इस सैन्य युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। चीन सैन्य दबाव बढ़ने के कारण यह निर्णय हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएगा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया कि यह महत्वपूर्ण निर्णय भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को मजबूत करेगा।