अमेरिका: कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत
अमेरिका के कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में 10 लोगों की मौत हो गई है और इसका कारण एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात कारणों से की गई गोलीबारी है। मारे गए 10 लोगों में 1 पुलिसकर्मी भी शामिल है व पुलिस प्रशासन घटना की तफ्तीश में जुट गया है। घटना में प्रशासन के व्यक्ति की मौत की जानकारी देते हुए बोल्डर पुलिस विभाग ने इससे पहले ट्वीट कर लिखा था कि शहर में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें कम से कम एक पुलिस अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई है।"