अमेरिकी हिंसा पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी पर साधा निशाना
ट्रम्प समर्थकों द्वारा अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। दिग्विजय ने ट्रम्प व मोदी को एक जैसा ही बताते हुए कहा है कि जो ट्रम्प वहां कर रहे है वही,मोदी यहां कर रहे है। सिंह ने कहा-"हम आपके विचारों को साझा करते हैं बिल क्लिंटन। ट्रम्प अमेरिका में जो कर रहे हैं, उनके दोस्त मोदी भारत में वही कर रहे हैं। वह भारतीय लोगों को विभाजित करने और भारतीय संविधान को कम आंकने पर आमादा हैं।"