अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 12 वर्षों का रिकॉर्ड : दिल्ली
दिल्ली में गर्मी ने बीते 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में अप्रैल आठ की रात सामान्य से सात डिग्री अधिक 41.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2010 में अप्रैल 12 और 13 को इतना अधिक तापमान बढ़ा था। दिल्ली में बीते कई दिनों से लू चल रही है, जो आने वाले दिनों में जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।