आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट
रिजर्व बैंक के द्वारा रेपो दरों में की गई अचानक बढ़ोतरी आज शेयर बाजार पर भारी पड़ी है। मई 4 के कारोबार में प्रमुख इंडेक्स Sensex और Nifty, 2 प्रतिशत से ज्यादा टूट कर बंद हुए हैं। कारोबार में सेंसेक्स 1307 अंक की गिरावट के साथ 55,669 के स्तर पर और निफ्टी 391 अंक की गिरावट के साथ 16678 के स्तर पर बंद हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में आज 3 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान देखने को मिला है।