अशोक गहलोत ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, मिल सकता है पार्टी का अध्यक्ष पद
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक गहलोत को कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। दरअसल राहुल गांधी ने एलान किया था कि पार्टी का अगला अध्यक्ष नेहरू - गांधी परिवार से नहीं होगा। ऐसे में राजनीतिज्ञों की माने तो पार्टी के पास सबसे बेहतर और कुशल विकल्प अशोक गहलोत ही है।