आयरलैंड में 300 साल बाद वापस लौटे कॉमन क्रेन पक्षी
आयरलैंड की संस्कृति और इतिहास का अहम हिस्सा रहे कॉमन क्रेन पक्षी लगभग 300 वर्षों पहले आयरलैंड में हर जगह पाए जाते थे, लेकिन 17वीं शताब्दी के बाद ये गायब हो गए। लम्बे समय के बाद अब ये पक्षी फिर से आयरलैंड लौट रहे हैं, जिन्हें आमतौर पर सर्दियों के मौसम में देखा जाता है। वर्ष 2020 में ये पक्षी आयरलैंड के मिड्सलैंड क्षेत्र में देखे गए थे, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से इनके सटीक स्थान को गुप्त रखा गया है।