बाइडेन प्रशासन में महिलाओं को मिली ख़ास तरजीह, महिला हिस्सेदारी का बना रिकॉर्ड
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने प्रशासन में महिलाओं को अधिक पदों के लिए चुना है एवं अपनी प्रेस टीम में सिर्फ महिलाओं को ही स्थान दिया है। ऐसा करने वाले वह पहले राष्ट्रपति बन गए हैं। बाइडन ने कहा कि ''वह अपने प्रशासन को विविध बनाएंगे, जो देश की विविधता और उसकी संस्कृति को दर्शाएगा"। उन्होंने महत्वपूर्ण पदों में भारतीय मूल की महिलाओं को भी शामिल किया है। अमेरिका में ऐसा पहली बार हुआ है की, वित्त मंत्री पद के लिए एक महिला (अर्थशास्त्री जेनेट येलन ) को चुना गया है।