बांग्लादेश में गहराया खाद्य संकट, भारत के गेंहू निर्यात में प्रतिबंध से अन्य विकल्पों की तलाश
बांग्लादेश में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ़ के चलते यहां कई जगहों पर पेयजल और खाद्य संकट गहराने लगा है। इसके साथ ही बांग्लादेश भारत से अपने जरूरत का गेहूं खरीदता था लेकिन भारत के गेंहू प्रतिबंध के कारण उसे अन्य विकल्पों की तलाश करनी पड़ रही है। बता दें उत्तरी बांग्लादेश की नदी तीस्ता के खतरे से निशान से ऊपर बहने की आशंका है। देश के उत्तरी जिलों लालमोनिरहाट, कुरीग्राम, नीलफामरी, रंगपुर, गैबंधा, बोगरा, जमालपुर और सिराजगंज में भी स्थिति बिगड़ सकती है।