
फोटो: Pinkvilla
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनके परिवार के कुछ सदस्य हुए कोरोना संक्रमित
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अर्जुन कपूर के अलावा अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ डिनर डेट पर देखा गया था।