भारत ने संयुक्तराष्ट्र के महिला निकाय में तीन लाख डॉलर का दिया योगदान
संयुक्तराष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि भारत ने संयुक्तराष्ट्र के महिला निकाय को लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण के लिये तीन लाख डॉलर दिये हैं। त्रिमूर्ति ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भारत लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिये अपने समर्थन की पुष्टि करता है। संयुक्तराष्ट्र वीमेन में भारत के योगदान और इसके समर्थन के लिये संयुक्तराष्ट्र महिला की सहायक-महासचिव अनीता भाटिया ने भारत का धन्यवाद किया है।