भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को द्वितीय हुगली सेतु पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जाते समय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को द्वितीय हुगली सेतु पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुकांत मजूमदार को पहले उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया था। जहां से वह पुलिस का घेरा तोड़कर निकल गए। बाद में हावड़ा के पंचला जाने के क्रम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यहां जो हालत है उसे देखते हुए यहां पर आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्सेज लगा देनी चाहिए।