दिल्ली में मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
मानसून ब्रेक से बढ़ी उमस भरी गर्मी से दिल्ली वालों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगस्त 19 को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वही अगस्त 20-21 को दिल्ली में भारी बारिश भी हो सकती है। हालांकि अगस्त 24 के बाद दिल्ली फिर से गर्मी महसूस करेगी। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड हिमाचल, हरियाणा और बिहार में अगस्त 19 से 22 तक बारिश की संभावना जताई गई है।