India-China Standoff: चीन ने लगाया भारतीय सेना पर झूठा आरोप
भारत और चीन के बीच लद्दाख की नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई महीनों से विवाद छिड़ा हुआ है। ऐसे में चीन उल्टा भारत पर चीनी सेना को उकसाने का आरोप लगा रहा है। 'ग्लोबल टाइम्स' ने अपने एक आर्टिकल में झूठे दावे करते हुए लिखा है कि, 'जून में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत ने ज्यादातर चीन के खिलाफ ही कार्रवाई की है। आर्थिक और सैन्य रूप में भारत चीन से पीछे है, लेकिन इसके बावजूद भी क्यों चीन को उकसाने का रिस्क ले रहा है?'