इंजीनियरिंग करने वालों के लिए खुशखबरी, अब जरूरी नहीं होगा मैथ्स,केमिस्ट्री व फिजिक्स विषय
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की शिक्षाप्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल नए 14 विषय तय किये गए है जिसमे भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, जैव प्रौद्योगिकी, तकनीकी व्यावसायिक विषय, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, व्यावसायिक अध्ययन, अंत्रप्रेन्योरशिप शामिल है। इनमें से विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के 45% अंक के साथ किसी 3 में उत्तीर्ण होना है। यानी कि अगर आपको गणित,रसायन विज्ञान व कोई अन्य विषय नही आता तो भी आप इंजीनियरिंग कर सकते है।