जामिया अब देगा सिविल सर्विस एग्जाम की फ्री कोचिंग
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में सिविल सर्विस परीक्षा 2022-23 के लिए छात्रों को फ्री कोचिंग दी जाएगी। सिविल सर्विस परीक्षा के लिए अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। छात्रों को प्रिलिमनरी और मेन परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। इसके लिए इच्छुक छात्र जून 15 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन एंट्रेंस एग्जाम के जरिए होगा। इस कोचिंग से अबतक 245 से अधिक छात्र सिविल सेवा में चुने गए हैं।