जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2023: तीर्थयात्रियों के लिए 857 विशेष ट्रेनें चलाएगा भारतीय रेलवे
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जून 19 को जानकारी देते हुए बताया कि, भारतीय रेलवे इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान लगभग 20 लाख तीर्थयात्रियों के लिए के लिए 857 विशेष ट्रेनें संचालित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि रथ यात्रा के लिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुरी स्टेशन पर सभी इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष, पुरी रथ यात्रा 20 जून को होगी और 28 जून, 2023 को समाप्त होगी।