कब्ज की शिकायत होने पर इन चीजों से करें परहेज
कब्ज इन दिनों एक आम समस्या बन गई है।अगर किसी को कब्ज हो तो उन्हें अपने खानपान में नियंत्रण करना आवश्यक हो जाता है। कब्ज की शिकायत होने पर हमें कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी है। कब्ज में एल्कोहल, रेड मीट, डेयरी प्रोडक्ट, ग्लूटेन फ़ूड, प्रोसेस्ड अनाज, ऑयली फ़ूड आदि से परहेज करना चाहिए। अगर एक्टिविटी कम हो गई है और खान-पान सही नहीं है ऐसे में इन भोजन का परहेज उचित होगा।