केंद्र सरकार के कई अहम मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार से कुछ ही घंटे पहले इस्तीफा दिया है। आज शाम 6:00 बजे मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, उससे पहले कई मंत्रियों के विभागों में अदला-बदली शुरू हो गई है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे भी हैं।