मानसून से पहले दिल्ली जल बोर्ड करेगा जल निकायों और झीलों की सफाई
दिल्ली के जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने शनिवार को जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दिल्ली में स्थित जल निकायों और झीलों की वर्तमान स्थिति जानने के लिए बैठक की और अधिकारियों को सभी जल निकायों और झीलों की सफाई को प्राथमिकता और ट्रीटेड पानी की व्यवस्था समानांतर करने का निर्देश दिया। सभी लंबित कार्य 6 महीने की अवधि में पूरे किए जाएंगे। इस में पश्चिम विहार झील, इरादत नगर झील, द्वारका डब्ल्यूटीपी झील और पप्पनकलां झील आदि झीलें शामिल हैं।