महाराष्ट्र के भारतीय पर्वतारोही नारायण अय्यर का नेपाल में कंचनजंगा पर्वत पर निधन
नेपाल में कंचनजंगा पर्वत पर चढ़ने के दौरान एक भारतीय पर्वतारोही नारायणन अय्यर की मई 6 को मृत्यु हो गयी। पायनियर एडवेंचर के अध्यक्ष पासंग शेरपा ने कहा कि वह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी के शिखर बिंदु की ओर बढ़ रहे थे। शेरपा ने कहा, उन्हें 8000 मीटर से ऊपर नहीं जाने के लिए कहा गया था, क्योंकि वहां पर ज्यादा खतरा रहता है। बात ना मानकर वह ऊपर गए जहाँ उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए।