महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने के लिए अमेरिकी संसद में पेश हुआ प्रस्ताव
भारत की आज़ादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए अमेरिकी संसद में अगस्त 13 को एक बार फिर से प्रस्ताव पेश किया गया है। महात्मा गांधी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय होंगे। महात्मा गांधी से पहले जॉर्ज वॉशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, मदर टेरेसा और रोजा पार्क्स जैसी महान हस्तियों को यह सम्मान दिया जा चुका है।