
फोटो: Mahindra Armored
महिंद्रा डिफेंस ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए उतारे 'अरमाडो' विशेषज्ञ वाहन
महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने सूचित करते हुए कहा कि, महिंद्रा डिफेन्स सिस्टम्स (MDS) ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए बनाए गए Armado - आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ASLV) की डिलीवरी शुरू कर दी है। महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा, "#MahindraDefence में हमने भारत के पहले आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल अर्माडो की डिलीवरी अभी शुरू की है। हमारे सशस्त्र बलों के लिए भारत में गर्व के साथ डिजाइन, विकसित और निर्मित। जय हिंद।"