मुंबई की "ऑल-वीमेन कैंटीन" बना रही है महिलाओं को सशक्त
मुंबई में साल 1991 में एक ट्रस्ट के रूप में रजिस्ट्रर्ड श्रमिक महिला विकास संघ "ऑल-वीमेन कैंटीन" चला कर 300 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम बना है। इससे महिलाओं को अपनी पाक कला का इस्तेमाल कर आजीविका चलाने में मदद मिल रही है। 80 के दशक में शुरु हुई इस संस्था में महिलाएं सिर्फ पापड़ बनाने का कार्य करती थी। इस 3 करोड़ के कारोबार में अभी तक जुड़ी लगभग 175 महिलाओं को सम्मानित जीवन जीने को मिल रहा है।