नाबालिक से छेड़छाड़ और रेप के आरोप में ‘नागिन 3’ के अभिनेता पर्ल वी पुरी गिरफ्तार
नाबालिक से छेड़छाड़ और रेप के आरोप में अभिनेता पर्ल वी पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पर्ल के अलावा पुलिस ने छह और लोगों पर भी रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी छह लोगों को कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कार में रेप किया गया, आरोपियों ने बार-बार उसके साथ ऐसा किया। पीड़िता ने मलवानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।