पाकिस्तान में बाढ़ के कारण एक लाख लोग हुए बेघर
पाकिस्तान में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बाढ़ के कारण एक लाख लोगों को बेघर होना पड़ा है। दरअसल पाकिस्तान में बाढ़ के कारण सबसे बड़ी झील मंचार झील को तोड़ना पड़ा, जिससे झील का जलस्तर खतरनाक स्तर को पार कर गया है। ये पानी रिहायशी इलाकों मे फैल गया है, जिससे एक लाख लोग बेघर हो गए है। इन लोगों को शिविरों में रहने को मजबूर होना पड़ा है।