राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना संक्रमित
राजस्थान में कोरोना बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने पोस्ट के जरिये दी है। मुख्यमंत्री ने कहा उन्हें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं, वे ठीक महसूस कर रहे हैं और आइसोलेशन में रहकर ही काम जारी रखेंगे। अभी एक दिन पूर्व ही उनकी पत्नी सुनीता गहलोत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।