
फोटो: The Indian Express
रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर की हार्टअटैक के कारण मृत्यु
हिंदी सिनेमा के अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फरवरी 9 को अभिनेता राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, परंतु वहां डॉक्टर्स ने उनकी मृत्यु की घोषणा की। अभिनेता रणधीर कपूर नेजानकारी देते हुए कहा कि ''राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।'' राजीव ने 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में शानदार परफॉरमेंस दिया था।