Summer Vacation: यूपी में गर्मी के कारण बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियां
उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी की छुट्टियों को 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले स्कूलों को फिर से खोलने का समय 15 जून निर्धारित किया गया था। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई है।