टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत, सड़क हादसे में निधन
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरय मिस्त्री का सितंबर चार को अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय महाराष्ट्र के पालघर के पास सड़क हादसे में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार साइरस की मर्सिडीज गाड़ी डिवाइडर से टकराई, जिसमें उनकी मौत हुई है। ये घटना मुंबई अहमदाबाद हाइवे के रास्ते में सूर्या नदी के पास दोपहर 3.30 बजे के आसपास हुई है। बचा दें कि सायरस रियल स्टेट के व्यापारी पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के छोटे बेटे है।