ट्रेड यूनियन नवंबर 26 को करने वाली है हड़ताल, AIB के एम्प्लॉइज भी होंगे शामिल
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने नवंबर 24 को कहा है कि, ''26 नवंबर को देशव्यापी आम हड़ताल की तैयारी जोरों पर हैं और लगभग 25 करोड़ श्रमिक इसमें भाग लेंगे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने भी केंद्रीय यूनियनों की नवंबर 26 को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में जुड़ने का ऐलान किया है। यह हड़ताल आह्वान केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों के खिलाफ की जा रही है। संयुक्त फोरम ने कहा है कि, ‘‘26 नवंबर की अखिल भारतीय हड़ताल के लिये तैयारियां जोरों पर हैं।''