
फोटो: IChowk
TET की परीक्षा रद्द होने पर विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार
यूपी में अध्यापक भर्ती के लिए आयोजित हुई UP-TET की परीक्षा पेपर लीक होने से रद्द हो गई है। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगी जी जिन्ना का पेपर हल करने में व्यस्त हैं, इसीलिए TET का पेपर लीक हुआ। वही प्रियंका गांधी कहा कि भर्तियों में भ्रष्टाचार यही योगी सरकार की असली पहचान है। अखिलेश यादव और मायावती ने भी सरकार को खूब कोसा।