
फोटो: The Better India
‘वीरजी का डेरा' गरीब और बेसहारों का ठिकाना, हर दिन खिलाते है 1000 से अधिक लोगों को खाना
दिल्ली में 'वीरजी का डेरा' संगठन 31 सालों से जरूरत मंद और बेसहारा लोगों के लिए मसीहा बना हुआ है। इस संगठन के स्वयंसेवी कार्यकर्ता 25 अलग-अलग जगहों पर हर रोज गरीब लोगों के लिए लंगर के आयोजन के साथ बीमार और घायल लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा भी प्रदान करते हैं। लॉकडाउन में भी हर दिन इनलोगों ने 10,000 लोगों को खाना खिलाया था और लोगों के लिए भोजन और दवाइयों की मदद की थी। साल 1989 में इस संगठन की शुरुआत स्व. त्रिलोचन सिंह ने की थी और आज उनके दोनों बेटे, इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं।