वित्त वर्ष 2022 में भारत की अर्थव्यवस्था 9.5% और चीन की अर्थव्यवस्था 8% बढ़ेगी: आईएमएफ
IMF ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 9.5% और अगले वित्तीय वर्ष के लिए 8.5% रहने का अनुमान लगाया है, जिससे भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2023 में चीन की जीडीपी वृद्धि क्रमशः 8% और 5.9% रहने का अनुमान लगाया है। आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2022 में विश्व अर्थव्यवस्था की वृद्धि 5.9% और वित्त वर्ष 2023 में 4.9% रहने का भी अनुमान लगाया है।